मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से दो की मौत के बाद समस्तीपुर में भी अलर्ट, समस्तीपुर में भी एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुजफ्फरपुर जहरीली शराब से दो लोगों की संदिग्ध मौत एवं कई लोगों की आंख की रोशनी जााने के बाद समस्तीपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में है। वही समस्तीपुर के चकमेहसी थाना के सोमनाहा में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जहरीली शराब की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी तेज हो गयी है। साथ ही लोगों को किसी तरह का शराब सेवन नहीं करने की अपील की जा रही है। ताकि समस्तीपुर जिले में किसी तरह की कोई घटना नहीं हो सके। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि समस्तीपुर में शराब को लेकर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाने का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। इस दौरान शराब पीने, बेचने एवं शराब के अवैध धंधे में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान व गिरफ्तारी भी करने का आदेश दिया गया है। यह सामान्य सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोगों के आंख की रोशनी चली गयी। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास के पुलिस भी हड़कत में आ गयी। सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरपुर से उक्त शराब की खेप समस्तीपुर जिले के कुछ हिस्सों में भी तस्करों के द्वारा आपूर्ति की गयी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पूरे जिले की पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। जिसके कारा जिले भर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसमें संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी, एएलटीएफ व 112 पुलिस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोमनाहा गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत भी हो चुकी है। जिसकी सूचना पर चकमेहसी पुलिस ने शनिवार को युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त गांव के दो युवक ने पिछले दिनों शराब पी थी। जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज किसी निजी अस्पताल में गोपनीय तरीके से करायी जा रही है। हालांकि शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। जिला प्रशासन समस्तीपुर के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा जहरीली शराब के सेवन से बचने के लिए थाना क्षेत्र में रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रचार वाहन द्वारा लोगों को जिला प्रशासन के संदेशों से अवगत कराया गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर जहरीली शराब के खेप को पकड़ा गया था। जो स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। सरायरंजन के खेतापुर में मिले अवैध जहरीली शराब के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है, ताकि समय रहते लोगों को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *