दिनकर जयंती : मध्य विद्यालय मोरदीवा में छात्रों ने राष्ट्रकवि दिनकर की लिखित कविता का किया पाठ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शनिवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक गगन कुमार के संयोजन में ईको क्लब द्वारा किया गया। अध्यक्षता प्रभारी एचएम संजय कुमार यादव ने की तथा संचालन पायल व सपना ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा दिनकर जी की कविता का पाठ किया गया।

कार्यक्रम को शिक्षक गगन कुमार, शिक्षिका सुधा कुमारी, छात्र-छात्राओं में आशुतोष, धीरज, आयुष, अविनाश, तनुजा, शिवानी, आरती, खुशी, सुधा, मुस्कान, स्वभावना, काजल, स्मिता, सोनम, जासमीन, पुतुल, रानी, सोनाली, छोटू, प्रिंस, कुलजीत, आदित्य, रविकिशन आदि ने संबोधित किया। मौके पर मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, सीमा कुमारी, मुकेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *