समस्तीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन, हल्दी फसल के उत्पादन व बुआई की दी गई जानकारी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को आत्मा की ओर से एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय शंकर ने की। गोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को न‌ई तकनीक से जोड़ने का है। जिसमें मुख्य रुप से एक उत्पाद के तहत हल्दी फसल के लिए समस्तीपुर जिला को चयनित किया गया है। वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुति नंदन शुक्ला ने हल्दी की बुआई के बारे में विस्तार से बताया।

कृषि समन्वयक हरि दर्शन चौधरी ने आगामी रबी फसल के आनलाईन आवेदन को विस्तार से बताया अंत में आत्मा प्रखंड अध्यक्ष देव शंकर राय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी किसानों को कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट किया मौके पर मनीष रंजन, चंद्र मौली सहायक तकनीकी प्रबंधक, मुकेश कुमार, सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित सैकड़ों किसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *