हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेलवे में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितंबर) मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र छात्राओं ने पूर्ण वेशभूषा में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में शान्ति श्लोगन, शान्ति के दूत महापुरुषों के चित्र लेकर जयघोष करते हुए विश्व शान्ति का सन्देश देते हुए जुलूस भी निकाली गयी। प्राचार्य श्रीपति राम ने इन बच्चों को रवाना किया।



इससे पूर्व शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा शांति गीत, शांति मंत्र पाठ किया गया। साथ ही प्रचार्य श्रीपति राम ने शांति का संदेश छात्रों एवं शिक्षकों को दिया गया। शांति जुलूस स्कूल से निकल कर रेलवे कॉलोनी होते हुए फिर से स्कूल परिसर में संपन्न हो गया। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, राम प्रवेश यादव, रीति कुमारी, सुधांशु कुमार व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।








