बिहार में फिर से मानसून हुआ सक्रिय, कल से 23 तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात और मेघगर्जन का भी अलर्ट जारी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना सहित राज्य के कुछ जगहों पर थंडरस्टोर्म के कारण हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार है। वहीं प्रदेश के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघगर्जन का भी अलर्ट है। राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में 21 से 23 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव के क्षेत्र के बिहार की ओर आने की प्रबल संभावना है। इससे बिहार में तीन दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं 22 को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 23 को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सहरसा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *