समस्तीपुर। समस्तीपुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के ओपीडी में पिरामल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने मरीजों को जागरुक किया और कहा कि सदर अस्पताल में ओपीडी के समय में यह नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। इधर, शहर के बनारस स्टेट परिसर में फिजियोथेरेपी चिकित्सकों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएस डॉ. एसके चौधरी ने केक काटकर किया।


साथ ही उन्होंने कहा कि अभी के बदलते परिवेश में फिजियोथेरेपी की डिमांड काफी बढ़ गया है। इसके लिए लोगों के प्रति अपना विश्वास पैदा करना होगा। ताकि लोगों को यह मालूम हो सकें कि हमारी बीमारी को ठीक होने में कितना समय लगेगा। इस दौरान सर्जन डॉ. सुमित कुमार ने कहा कि अब सर्जरी के बाद भी फिजियोथेरेपी की भूमिका होती है। यह केवल आर्थों तक ही सीमित नहीं है। इसका विभिन्न विभागों में भी जरुरत होने लगी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि गठिया, लकवा, हृदयरोग आदि के मरीजों को काफी परेशानी होती है।


जिसे फिजियोथेरेपी के माध्यम से भी ठीक किया जाता है। ताकि वह अपनी दैनिक कार्यों का निर्वहन कर सकें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिलीप ठाकुर ने किया। मौके पर डॉ. आकृति, डॉ. श्वेता ठाकुर, डॉ. रितुराज, डॉ. पवन कुमार, गुफरान्नुलाह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. जितेश कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. श्वेता आदि थे।







