सोनपुर। सोनपुर मंडल द्वारा मानसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म संख्या 02 व 03, बेगूसराय स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तथा लखमीनिया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पे एंड यूज शौचालय तथा भगवानपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं खुदीराम बोस पुसा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग हेतु अनुबंध के लिए ई-ऑक्शन आमंत्रित किया गया है। ई-नीलामी (E-Auction) से संबन्धित नियम एवं शर्तों की सम्पूर्ण जानकारी IREPS पोर्टल (www.ireps.gov.in) के E- Auction leasing section में उपलब्ध है।


सभी लॉट के लिए ई- नीलामी शुरू होने की तिथि 20 सितंबर ब2023 को 11:00 बजे है। ई-नीलामी (E-Auction) में भाग लेने के इच्छुक बैंक द्वारा IREPS पोर्टल पर रू. 10000/- GST (non-refundable) ऑनलाइन जमा कर एक बार पंजीकरण कराना आवश्यक है एवं साथ ही उसके पास भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में चालू खाता हो जो IREPS से लिंक हो, जमानत राशि (EMD) का भुगतान कटौती ऑनलाइन उसी खाते से होगी।


ई-नीलामी IREPS (E-Auction leasing portal) पर निर्धारित तिथि एवं समय पर ऑनलाइन होगी। रेल प्रशासन द्वारा ठेकेदारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे ऐसेट की जांच कर ही नीलामी में भाग ले अन्यथा त्रुटि पाए जाने पर रेलवे की जिम्मेदारी नहीं होगी।







