समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के सामान्य परिषद की बैठक मंगलवार को महासंघ स्थल पर हुई।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश दास ने की। इस दौरान जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि जिला अन्तर्गत कर्मचारियों के लम्बित समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम से शीष्ट वार्ता करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए तबादला में डीएम के कहने के बावजूद सामंजस्य नही किया गया। जिसके कारण इसमे सीएस की मनमानी झलक रही है।


जिला मंत्री राजीव रंजन के कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने, नई पेंशन कानून वापस लेने, ठेका संविदा कर्मी, आउटसोर्सिग के कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जत्था नौ अगस्त से बिहार के विभिन्न जिलों में दौरा कर रही है। यह जत्था 3 नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचेगा। जहां देश भर से 10 लाख कर्मचारियों को पहुंचने की सभावना है।


समस्तीपुर जिले में ये जत्था दिनांक 15 सितंबर को 12 बजे पूर्वाहन में बेगूसराय से समस्तीपुर जिले के रसिदपुर पहुंचेगी। जहां समस्तीपुर के साथी जत्थे को लेकर समस्तीपुर पहुँचेगे। जत्थे सैकड़ो मोटर साईकिल एवं चार चक्का रहेगा, जत्थे के साथ अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लम्बा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशीकांत राय, बिराअराक महासंघ के महामंत्री सुवेश सिंह, अध्यक्ष नीलम कुमारी आ रही है।


बैठक में विभिन्न संघों के जिला मंत्री एवं महासंघ के पदधारक अरविन्द कुमार झा, चेत नारायण यादव, विनोद कुमार कुँवर, पंकज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना, कैलाश बैठा, संजीत कुमार ठाकुर, रविन्द्र कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, दिनेश झा, ओम प्रकाश चौधरी, मो सगीर, मंजू कुमारी, कुमारी मंजू महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त झा, रघुवीर कुमार एवं महासंघ एवं चिकित्सा संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे।





