लनामिवि के कुलपति ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को आवेदन की तिथि विस्तार का दिया आदेश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रहित को ध्यान रखते हुए स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि विस्तार का आदेश दिया है। तदनुसार इच्छुक छात्र पीजी में नामांकन हेतु 7 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि स्नातकोत्तर कक्षा में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 6 सितंबर, 2023 निर्धारित थी।

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अब पीजी में नामांकन हेतु अस्थायी सूची 9 सितंबर को विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक छात्र आगामी 10 एवं 11 सितंबर को सुधार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *