क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान में समस्तीपुर पुलिस ने पटना को भी पछाड़ते हुए फिर से पहले नंबर पर अपना दबदबा बरकरार रखा। राज्यभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत समस्तीपुर पुलिस में अपनी कामयाबी का झंडा को सबसे आगे रखा और लगातार समस्तीपुर जिला पहले पायदान पर बरकरार रहने में सफल हो रही है। लूट, चोरी, छिनतई व खोए मोबाइल को बरामद कर लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने में समस्तीपुर पुलिस एक बार फिर नंबर वन पर पहुंच गयी है।


बिहार में पटना सहित अन्य जिलों को पछाड़ते हुए समस्तीपुर पुलिस की मोबाइल रिकॉवरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहले पायदान पर अपना दबदवा कायम किए हुए है। इसको लेकर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने समस्तीपुर पुलिस को बधाई दी है। उनके द्वारा जारी सूची में समस्तीपुर पुलिस के द्वारा राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिहार में जनवरी से अभियान शुरु किया गया।


जनवरी से अगस्त तक 5256 मोबाइल बरामद कर इतने लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया गया है। इसमें समस्तीपुर पुलिस ने सर्वाधिक मोबाइल बरामद किया है। जबकि पटना रेल पुलिस ने 563 मोबाइल बरामद कर दूसरे स्थान पर हैं। ऑपरेशन मुस्कान में मोबाइल बरामद कर आम जनता को उपलब्ध कराया जाता है। ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। इसके तहत समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने पांच मोबाइल रिकॉवरी टीम बनायी।


इन पांच टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों के द्वारा जनवरी से लेकर अब तक नौवें चरण तक 721 मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों को उपलब्ध कराया। जिसका मूल्य लगभग एक करोड़ 88 लाख रुपए होगा।





