समस्तीपुर के ओएसिस पब्लिक हाई स्कूल धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला मुख्यालय के मथुरापुर झिल्ली चौक स्थित ओएसिस पब्लिक हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्कूल के शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गिफ्ट भी भेंट की। साथ ही सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटकर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य सह निदेशक मोहम्मद मसी अहमद ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि वह एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक, गहन चिंतक, कुशल वक्ता थे। जिन्होंने एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता कहे जाते हैं। उनके द्वारा छात्रों को शिक्षा देकर एक सुयोग नागरिक बनाया जाता है। शुरुआती दौर में गुरुकुल की परंपरा हुआ करती थी, जहां छात्र अपने घरों से दूर गुरुकुल में शिक्षकों के साथ रहकर विद्या अध्ययन करते थे। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं उनमें उच्च नैतिक मूल्यों के संचार में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक छात्रों को मात्र शिक्षा प्रदान नहीं करते, अपितु उनके समग्र व्यक्तित्व के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संबोधन किया। मौके पर ओएसिस पब्लिक हाई स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य एमडी मशी अहमद, शिक्षक युवराज सिंह, राकेश कुमार, गणेश कुमार, राहुल कुमार, नज्म सैफ, रीना शर्मा, श्रीमती सुमन, शुभम कुमार, अंजना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रागिनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, श्रीमती निदेशक नुजहत परवीन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *