रोजगार एवं उद्यमिता विकास के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण में भागीदारी को समस्तीपुर से सामाजिक कार्यकर्ताओं का जत्था हुआ रवाना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित रोजगार एवं उद्यमिता विकास हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण में भागीदारी हेतु दिल्ली, श्रम मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्तीपुर से सामाजिक कार्यकर्ताओं का जत्था बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रवाना हुआ। महिलाओं के उद्यमिता को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें देश भर से स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। टीम का नेतृत्व एनजीओ संघ, बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू एवं मार्गदर्शन प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार कर रहे हैं।


संजय कुमार बबलू ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। इस प्रशिक्षण से महिलाओं के विकास के क्षेत्र में बिहार में नई रोशनी फैलेगी। टीम में एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज कविता मुखारिया, प्रेरणा विजय सुजाता भूषण, देवानंद कुमार, रूपेश कुमार, राजा कुमार, रोहित कुमार, हर्षवर्धन, मनोज कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार, श्वेता पल्लवी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *