सोनपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में शुक्रवार को सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए भी रेलकर्मियों को आह्वान किया। मौके पर एडीआरएम वन, एडीआरएम टू सहित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।












