ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन की पुरानी कमेटी भंग, नयी कमेटी का किया गया गठन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन परिसर में गुरुवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन के मंडल कमिटी की बैठक हुई। जिसमें निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके तहत रेलवे निजीकरण के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने, 01 अकटूबर 2023 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल NPS एवं निजीकरण के विरुद्ध महारैली में ज्यादा रेलवे कर्मचारियों के भागीदारी हेतु प्रचार प्रसार करने, रेल कर्मचारियों के स्थानीय समस्याओं के मद्देनजर विभिन्न विभाग के अधिकारियों को मेमोरंडम देने पर चर्चा की गयी।

साथ ही समस्तीपुर मंडल के पुरानी कमिटी को भंग करके नयी एडोक कमिटी को बनाया गया। जिसमें निम्नलिखित सदस्य सर्वसम्मति से बनाए गए मिथिलेश ठाकुर अध्यक्ष, कैलाश पासवान कार्यकारी अध्यक्ष, संजीव कुमार मिश्र सचिव, सोहन कु यादव संयुक्त सचिव, ऋषिकेश कुमार उपाध्यक्ष, तेजनारायण दिवाकर सहायक सचिव, दीपक कु सिंह सहायक सचिव, रत्नेश कुमार वर्मा संगठन सचिव, पंचानन कुमार संगठन सचिव, चंदन कुमार यादव कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार संरक्षक बनाए गए। यह कमिटी अगले अधिवेशन होने तक मंडल कमिटी का कार्यभार देखेगी।


बैठक की अध्यक्षता बीआर सिंह, सम्मानित अध्यक्ष ECREU तथा सभा का संचालन केन्द्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान के द्वारा किया गया। बैठक में मृत्युंजय कुमार महासचिव ECREU, रत्नेश वर्मा संयुक्त सचिव, मिथिलेश ठाकुर सहायक महासचिव, संदीप पासवान, रंजीत कुमार, रविन्द्र कुमार, पंचानन कुमार, कैलाश पासवान, मुकेश कुमार, सोहन यादव, तेजनारायण दिवाकर, ऋषिकेश कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *