समस्तीपुर। वारिसनगर विधानसभा के सतमलपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार बैठक के माध्यम से 15 अगस्त को विधानसभा के समस्त पंचायतों के अनुसुचित जाती टोला में पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के सबसे वरिष्ठ महिला एवं पुरुष द्वारा झंडोतोलन करवाने के कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 15 से 31 अगस्त तक प्रत्येक पंचायतों में जन नायक कर्पूरी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अपने संबोधन में विशेष रूप से माननीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने एक खुबसूरत पहल करने का निर्देश दिया।




बैठक की अध्यक्षता ठाकुर राजीव सिंह प्रखंड अध्यक्ष वारिसनगर ने किया। संचालन रामनारायण प्रखंड अध्यक्ष खानपुर ने किया। विधानसभा प्रभारी रविन्द्र यादव ने बैठक को संबोधित किया। वक्ताओं में अफ़रोज़ अहमद “पप्पू बाबु” महासचिव जिला जदयू, शिव शंकर महतो पुर्व प्रमुख, समद खां प्रखंड प्रभारी खानपुर, किशोरी प्रसाद सिंह प्रखंड अध्यक्ष शिवाजीनगर, सुबोध कुमार सिंह प्रखंड प्रभारी वारिसनगर,



अनिल सिंह, जय प्रकाश नायक,कामेश्वर महतो, श्याम सुंदर महतो भोला, अशोक कुमार, राजदीप कुमार, बबलू यादव, आलोक कुमार सिंह, बालेश्वर राय, अमरेंद्र प्रसाद, विक्रम प्रताप सिंह, अमर पासवान, देबु राय, श्रीकांत सिंह, शकिल अंसारी, जय कुमार, लाल बाबु महतो, डा.प्रवेज आलम, राजगिर राम, प्रकाश कुमार सिंह, राम विलास सहनी, अजय कुमार तुल्लु, ममता देवी वगैरह लोग मौजूद रहे।





