समस्तीपुर। भारतीय रेलवे की शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा देखो अपना देश के तहत फिर से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है। उक्त जानकारी आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह पर्यटक ट्रेन ट्रेन 27 सितंबर 2023 को कटिहार से खुलेगी।



यह ट्रेन की पूर्व मध्य रेलवे के पूर्णिया कोर्ट, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियो को ट्रेन मे सवार होने के लिए रुकेगी और तीर्थ स्थलों जैसे की उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ), द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारकाधीश मंदिर ), सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग ) शिर्डी (साई बाबा दर्शन ), श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर ) का दर्शन कराते हुए दिनांक 08 अक्टूबर को वापस लौटेगी।


यात्रा शुल्क और समावेश :भारतीय रेल द्वारा संचालित, भारत गौरव ट्रेन मे पहली बार दो श्रेणी रखी गयी है। स्लीपर क्लास से यात्रा के लिए शुल्क रु. 19980/- प्रति व्यक्ति एवं जिसमे थ्री एसी क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क रु. 31850/- प्रति व्यक्ति है। उपरोक्त के अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल मे रात्री विश्राम। शाकाहारी भोजन (सुबह , दोपहर और रात का भोजन, सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी। घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था। कोच मे सुरक्षा गार्ड , सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे।


बुकिंग :इक्षुक पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला ), पश्चिमी गाँधी मैदान, पटना-१ या दूरभाष संख्या 9771440056, 8595937727 एवं 8595937711 से प्राप्त कर सकते है, या IRCTC के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है, या IRCTC के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते है। विस्तृत यात्रा विवरणिका कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।





