समस्तीपुर। राज्य व्यापी आंदोलन के तहत जिले में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 29वें दिन भी जारी रहा। पिछले 12 जुलाई से राज्यभर की आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। इस कड़ी में मंगलवार को जिले भर में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाली पीट कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी। यह बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान एपीएचसी मोरदीवा में आशा संघ की प्रखंड मंत्री आशा कुमारी व अध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताटों एवं कुरियर कर्मी के द्वारा थाली पीटकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि आशा के समर्थन में चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 17 अगस्त को सीएस का घेराव किया जाएगा।

मौके पर नवीना कुमारी, निलू बाला, प्रेमशीला, डॉली कुमारी, अनुराधा कुमारी, दिलीप कुमार, गौड़ीशंकर पोद्दार, गंगा राम आदि शामिल थे। वहीं उजियारपुर पीएचसी पर थाली पीटकर नारेबाजी की गयी। मौके पर आयोजित सभा में किरण शर्मा, अहिल्या कुमारी, प्रीति कुमारी, शोभा कुमारी, ममता कुमारी आदि ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरा नहीं करेगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एएनएम की बैठक चल रही थी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता बैठक कक्ष में जाकर थाली पीट कर नारेबाजी करने लगी। जिसके कारण एएनएम की चल रही बैठक को स्थगित करना पड़ा। पूसा में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों ने अनुमंडलीय अस्पताल व पीएचसी, पूसा के परिसर में नारे लगाते हुए घूम-घूमकर थाली बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

नेतृत्व आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने की। मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, महेश कुमार, अजय कुमार कुमार, भाग्यनारायण राय, रौशन कुमार, समेत रेखा देवी, शांति देवी, आनंद कुमारी आदि मौजूद थीं। मोहिउद्दीननगर अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने थाली, ग्लास और अन्य बर्तन पीटकर विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्वकर्ता ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर सरिता झा, मुनचुन देवी, सुधा देवी, गीता देवी, द्रौपदी देवी आदि मौजूद थे। सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चम्मच और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन की। आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड महामंत्री सह आशा फैसलिटेटर पिंकी ईश्वर ने कहा कि आज हमलोग 28 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

जबतक मांगें पूरी नहीं करती है तब तक यह आंदोलन अनवरत रूप से जारी रहेगी। मौके पर सरिता कुमारी, बेबी देवी, राम प्यारी देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, रंजू देवी, पूनम देवी आदि थी। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा दस हजार रुपये मानदेय देने, स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 9 सूत्री मांगों के समर्थन में 12 जुलाई से पूरे राज्य में हड़ताल जारी है। जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी रहेगा।






