बहुजन समाज पार्टी समस्तीपुर जिला इकाई द्वारा दिया गया एक दिवसीय धरना, सरकार के विरुद्ध की गयी नारेबाजी

 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बहुजन समाज पार्टी समस्तीपुर जिला इकाई के तरफ से बिहार सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान नीतीश – तेजस्वी सरकार के विरुद्ध में जमकर नारेबाजी की गयी। इस कार्यक्रम को संबोधन करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सम्राट ने विविध मांगो को रखा। जिसमें दलित छत्रों की छत्रवृति पुनः प्रारम्भ करने, ताड़ी व्‍यवसाय को शराबबंदी की श्रेणि से हटाने की मांग की।

साथ ही समस्‍तीपुर नगर निगम जो वर्षा के मौसम में जल जमाव से परेशान रहता है, जल जमाव की समस्या का निदान करने, विकास मित्रों को राजकर्म  का दर्जा देने, दलित समाज पर बढ़ते राजनीतिक सामाजिक अत्याचार पर संज्ञान लेने, जिस पंचायत में दलितों की आबादी 100 घर से ज्यादा है वहां पांच 5 फिट चौड़ी सड़क बनाने की भी मांग की गयी।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार दलित विरोधी कार्य करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो बहुजनों की एकमात्र पार्टी बहुजन समाज पार्टी से जुड़े और अपने हक अधिकार के लिए लड़े। जबतक हमलोग एकजुट नही होंगे, तबतक अपने अधिकार को नही ले पाएंगे।

कार्यक्रम में विनय राम, अभय राम, रूपेश चौधरी, राकेश राम, सुधीर कुमार सुमन सहित आदि लोगों ने भी अपनी बातों को रखा। इसके बाद शिष्टमंडल के द्वारा मांग पत्र अधिकारी को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *