
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें भतीजा के द्वारा अपने ही चाचा को गोली मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव का बताया गया है। जख्मी की पहचान सातनपुर गांव के सतनेश्वर साह के पुत्र शिव रंजन प्रसाद के रूप में की गई है। जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी रंजन ने बताया कि घटना लगभग 11 बजे रात की है। वह रात में पेशाब करने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका भतीजा पिस्टल लेकर उसे रोकते हुए कहा कि परिवार के द्वारा जो बदलेन में जमीन दी गई है वह मुझे वापस कर दो।

जब रंजन ने उसके हाथ में पिस्टल देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब वह पिस्टल को पकड़ना चाहा कि तो उसपर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ के बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगो ने रंजन को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। उधर घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

इधर जख्मी में सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है, जिसमें 3 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के कारण जमीनी विवाद बताया गया है।







