
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला में कार्यरत पूर्व सीएस डॉ. सियाराम मिश्रा के आकस्मिक निधन पर सीएस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सीएस डॉ. एसके चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में स्व. मिश्रा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी। साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. मिश्र का कार्यकाल काफी बेहतर रहा। कोरोना काल में भी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ रखा गया और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया गया। बतादें कि स्व. मिश्र 28 जून 2018 में बतौर एसीएमओ के पद पर समस्तीपुर में योगदान किया।

जिसके बाद विभाग के द्वारा स्व. मिश्रा को एक मार्च 2019 को समस्तीपुर में नया सीएस बनाया। इसके बाद वे 30 अप्रैल 2020 को समस्तीपुर से सही सेवानिवृत हुए। वे कुशल प्रशासक एवं मृदुल व्यवहार के धनी थे। साथ ही मेडिसीन विभाग में उनकी अच्छी पकड़ थी। जिसके कारण वो सीएस कार्यालय में भी जरुरतमंद मरीजों को सेवा देते थे।

मौके पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, डीएएम पंकज कुमार, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डीएमईओ आलोक कुमार, डीसीएम अनीता कुमारी, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, रौशन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अभिषेक कुमार, सरोज कुमार, चंदन कुमार आदि थे।








