राष्ट्रीय एकता शांति सद्भावना के लिए 2 अक्टूबर से शुरू होगी भाई जी डॉक्टर एसएन सुब्बाराव की संदेश यात्रा, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू बनाए गए संयोजन समिति के सदस्य

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के दुधपूरा निवासी बिहार राज्य एनजीओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलु को आगामी 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले भाई जी डॉक्टर एसएन सुब्बाराव संदेश यात्रा बिहार का संयोजन समिति सदस्य बनाया गया है।

ज्ञातव्य हो की यह यात्रा राष्ट्रीय एकता शांति सद्भावना के लिए 2 अक्टूबर 2023 को गांधी आश्रम भितरवा पश्चिम चंपारण से निकलेगी और 27 अक्टूबर 2023 को राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करते हुए समाप्त होगी।

इस यात्रा में पूरे देश के 50 युवा साथी साइकिल से शामिल रहेंगे 5 -6अगस्त को आयोजित पटना के राष्ट्रीय तैयारी बैठक में श्री संजय को संयोजन समिति का सदस्य बनाया गया है। डॉक्टर एसएन सुब्बाराव वह गांधीवादी चिंतक थे जिन्होंने 647 चंबल घाटी के डकैत को विचारों से प्रभावित कर आत्मसमर्पण कराया।

हजारों राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन कर युवाओं में देश प्रेम की भावना भरने का कार्य किया इस तैयारी समिति की बैठक हुई। जिसमें समाजसेवी अशोक भारत दिल्ली से धर्मेंद्र कुमार पटना से प्रेम कुमार, नीरज कुमार, सुनील सेवक, सपना कुमारी, समस्तीपुर से पीएन झा, रूपेश कुमार का चयन किया गया।

बेगूसराय से डॉक्टर संजीत कुमार, विकास कुमार, मुजफ्फरपुर से डॉ रामेश्वर, शिवानी कुमारी, अंजली कुमारी, काजल गुप्ता, रामबाबू हैं। नालंदा से रोहित कुमार, अभय नंदन पांडे, दीपक कुमार, भागलपुर से विजय धावक, सिवान से अदिति कुमारी आदि कई राष्ट्रीय एकता से सरोकार रखने वाले समाजसेवी उपस्थित थे।

तैयारी समिति की बैठक में संजय के चयन पर देश के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है और कहा है ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता के निर्देशन में यात्रा का उद्देश्य सफल होगा और युवाओं में नई चेतना का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *