समस्तीपुर। ईसीआरकेयू के दो दिवसीय मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक ललित कला केंद्र समस्तीपुर में मंडल मंत्री केके मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री केके मिश्रा ने 10 अगस्त 2023 को एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर होने वाली संसद घेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की हुंकार भरा।

उन्होंने कहा कि ट्रैक मैन कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगस्त 22 में अधिकारी के प्रताड़ना के कारण महेश्वर राय की तबीयत खराब होने से हुई मृत्यु बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में आ गए शाखा के शाखा सचिव व शाखा पदाधिकारी के साथ लगभग हजार कर्मचारी ने भाग लिए।

बैठक में मंडल मंत्री केके मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, आरएन झा, राजकुमार, उमेश यादव, मनोज कुमार यादव, संजीव कुमार, संतोष कुमार, उमेश प्रकाश, अमरजीत कुमार, राजकिशोर, मिथिलेश कुमार, सतीश चंद्रा, सुशील कुमार, अमन कुमार, कृष्णा चंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, अनिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रूबी कुमारी टुडू, अर्पणा कुमारी, श्वेता कुमारी आदि ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन में नये मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव का स्वागत एवं जाने वाले मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल की विदाई मंडल मंत्री द्वारा बुके, चादर, पाग के साथ किया गया।









