स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, पटेल मैदान में पैरेड की ड्रोन के द्वारा की जाएगी रिकॉर्डिंग

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में को गई। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी भी बैठक में उपस्थित थे। पटेल मैदान मेआयोजित मुख्य समारोह में परेड की की तैयारियों के बारे में सार्जेंट मेजर के द्वारा विस्तार से बताया गया। इस दिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी इसके नोडल पदाधिकारी रहेंगे, इनके देखरेख में प्रभात फेरी संपादित होगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकली जाने वाली प्रभात फेरी एव पटेल मैदान में आयोजित पैरेड की ड्रोन के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

इसका लाइव सोशल मीडिया पर किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैडमिंटन, फुटबॉल तथा पारा एथेलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा। पटेल मैदान में झंडोतोलन के उपरांत बेहतर कार्य करने वाले सरकारी सेवकों तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र एवम अन्य क्षेत्रों बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले का आंकड़ों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति आंकड़ों के साथ अपना आवेदन जिला जन संपर्क कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर अपना आवेदन दे सकते हैं। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *