समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में बंदियों के बीमार होने का सिलसिला जारी है। आए दिन बंदी बीमार होकर सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उत्पाद थाना के एक मामले में मंडल कारा में बंद बंदी की हालत नाजुक हो गयी है। जिसे इलाज के लिए फिर से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाजरत बंदी खानपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर का उपेंद्र सहनी बताया गया है। जो पिछले कई महिने उत्पाद थाना के एक मामले में जेल में बंद है। बतादें कि पिछले सप्ताह भी उक्त बंदी की हालत मंडल कारा में बिगड़ गयी थी। जिसके बाद 16 जुलाई की रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद उसे फिर से मंडल कारा भेज दिया गया है। लेकिन 22 जुलाई की रात अचानक फिर से बंदी की तबियत खराब हो गयी, जिसके बाद उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बंदी इलाजरत है।










