समस्तीपुर में पत्रकार के घर मे चोरी, गोली मारने की भी दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में इन दिनों पत्रकार चोरों के निशाने पर हैं। जिसके कारण चोर लगातार पत्रकार को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर शहर के प्रोफ़ेसर कॉलोनी गली संख्या 1 की है। जहां एक पत्रकार के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही शोर-शराबा करने पर गोली मारने की भी धमकी दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रोफेसर कॉलोनी गली संख्या एक स्थित पत्रकार प्रकाश कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। इस मामले में नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन भी दिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस को दिए आवेदन में पत्रकार द्वारा बताया गया है कि शनिवार की अहले सुबह दरबाजा बंद करने की आवाज सुनी तो मां बिस्तर से उठी और दवाजा खोलने का प्रयास किया। लेनिक नहीं खुला, चोरों ने बाहर से दरवाजा को बन्द कर दिया था।

दरवाजा बंद देख पत्रकार की मां ने फिर हल्ला की तो चोर ने दरवाजा खोलकर पिस्टल दिखाकर शांत रहने की धमकी दी। ये लोग डर गए और कमरे को अंदर से भी बन्द करने लगे। यह देख अचानक दोनों चोर बलपूर्वक दरवाजा को खोलने का प्रयास किया। लेकिन इनलोगों ने किसी तरह अंदर से दरवाजा को बंद कर दिया।

दरवाजा बंद जोन के बाद पत्रकार ने पुलिस की हेल्पलाइन नम्बर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस के पहुंचने पर गेट खोला गया और पुलिस को जानकारी दी।जबतक पुलिस पहुचती तबतक चोरों ने किचन से बर्तन एवं अन्य कमरे में रखे बक्सा से कपड़े आदि की चोरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इन दोनों जिले में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। गृह भेदन के अलावे बाइक चोरी की घटना को भी चोरों के द्वारा लगातार अंजाम दिया जा रहा है। दिन हो या रात, चोर घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण लोग काफी चिंतित हैं। हाल के दिनों में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के घर मे हुई चोरी के बाद शहर के लोग कुछ अधिक चिंतित हैं। हालांकि इस चोरी का खुलासा हो गया है।

दो दिन पूर्व भी शहर के काशीपुर में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में पत्रकार की बाइक चोरी का प्रयास किया गया। लॉक तोड़कर चोर ने बाइक को कुछ दूर तक ले गया। इसके बाद फिर बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास किया। संयोग रहा कि बाएक स्टार्ट नहीं हो पाया। इसी दौरान कुछ लोगों के आने जाने की हलचल हुई, तो चोर ने बाइक छोड़कर निकल गया।

हालांकि इस दौरान चोर ने बाइक को स्टार्ट करने का दो दो बार प्रयास किया। लेकिन दोनों वार व सफल नहीं हो सका। जिसके कारण मोहल्ले के अन्य लोगों में भी दहशत बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इन मोहल्लों में पुलिस की गस्ती नही होती है। जिसके कारण असामाजिक तत्वों का आना जना लगा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *