हाजीपुर। राजगीर में लगने वाले मलमास मेला के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पटना और राजगीर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल पटना और राजगीर के मध्य 19 जुलाई 2023 से 18 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन चलायी जाएगी।

गाड़ी संख्या 03250 पटना राजगीर मलमास मेला स्पेशल दिनांक 19 जुलाई 2023 से 18 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन पटना से 10.35 बजे खुलकर 10.48 बजे राजेन्द्रनगर, 10.56 बजे गुलजारबाग, 11.05 बजे पटना सिटी, 11.18 बजे बंकाघाट, 11.25 बजे फतुहा,

11.35 बजे खुसरुपुर, 11.44 बजे करौटा, 11.51 बजे टेकाबीघा, 12.01 बजे बख्तियारपुर, 12.16 बजे हरनौत, 12.27 बजे वेना, 12.42 बजे बिहारशरीफ, 12.51 बजे पावापुरी रोड, 13.00 बजे नालन्दा एवं 13.13 बजे सिलाव रुकते हुए 13.40 बजे राजगीर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03249 राजगीर पटना मलमास मेला स्पेशल दिनांक 19 जुलाई 2023 से 18 अगस्त ब2023 तक प्रतिदिन राजगीर से 15.10 खुलकर 15.18 बजे सिलाव, 15.26 बजे नालन्दा, 15.36 बजे पावापुरी रोड,

15.45 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे वेना, 16.09 बजे हरनौत, 16.35 बजे बख्तियारपुर, 16.43 बजे टेकाबीघा, 16.51 बजे करौटा, 17.00 बजे खुसरुपुर, 17.12 बजे फतुहा, 17.21 बजे बंकाघाट, 17.30 बजे पटना सिटी, 17.38 बजे गुलजारबाग एवं 17.46 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 18.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी।

इस मलमास मेला स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे तथा यह पूर्णतः अनारक्षित स्पेशल के रूप में परिचालित की जायेगी।







