समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड सह मनरेगा सभागार में रोसरा एसडीओ मोहम्मद मुस्तकीम की अध्यक्षता में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओ ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट पुनिरीक्षण किया जाना है।

जिसको लेकर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप के माध्यम से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे किया जाना है। वैसे मतदाता जिनका नाम कई जगह वोटर लिस्ट में दर्ज है, उसे मोबाइल ऐप से डीलीट करना और नये मतदाता का मोबाइल ऐप के माध्यम से नाम जोड़ना।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर राजकुमार मुखिया ,उमेश यादव, राजेश कुमार साह शशिकांत सिंह पारसनाथ महाराज राहुल रमन धर्मेंद्र कुमार राय विजय भारती चंदन कुमार सहित अन्य थे।










