समस्तीपुर में वर्षो से बने वाया नदी में बांस पुल ही लोगो का बना था सहारा, असामाजिक तत्वों ने उसे भी किया क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ ठप

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत के मोगलचक गांव स्थित दाहु सहनी घाट पर बने वाया नदी में बांस पुल को असामाजिक तत्वों ने क्षति ग्रस्त कर आम जनताओं को आवागमन ठप कर चुका है। जिससे आने जाने में काफी कठनाईयों का जमाना करना पड़ता है। वर्षों से यह बांस पुल लोगों के यातायात का एकमात्र साधन था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह पुल दस हजार से उपर की आबादी समेत कई गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल माना जा रहा है । जो बिते कई दिनों से अवरुध पड़ा है। जो इस जनहित मामले पर अभी तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग की मदद से ही समय-समय पर इस बार पुल का मरम्मत किया जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 50 वर्षों से अधिक समय से इस गांव के लोगों के लिए इस पार से उस पार जाने के लिए बांस पुल ही एकमात्र साधन है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पुल बनाने की गुहार भी लगाई गई, लेकिन आज तक यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया।

ग्रामीणों की माने तो इस बांस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लगभग 10 गांव के लोग प्रभावित हैं। लोगों को एक दूसरे से मिलने या अन्य दैनिक कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए लोगों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीणों के मदद से ही समय समय पर स्कूल को मरम्मत किया जाता है ताकि गांव के लोग अपनी दैनिक कार्यों को आसानी से कर सके।

लेकिन असामाजिक तत्वों ने इस बांस पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण एक सप्ताह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *