सौगात : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर आज से ठहरेगी जनहित एक्सप्रेस, ट्रेन ठहराव का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पाटलिपुत्र- सहरसा- पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली 13205 अप एवं 13206 डाउन जनहित एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार से शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर होने लगेगा। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जनहित एक्सप्रेस के ठहराव का उद्घाटन करेंगे। स्टेशन पर इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम नीलमणि ने इस आशय का आग्रह पत्र स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को भेजा है। डीआरएम ने मोरवा के विधायक रणविजय साहू को भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह पत्र प्रेषित किया है।

प्रेषित पत्र के अनुसार केंद्रीय मंत्री मंगलवार की सुबह 10:15 बजे 13206 डाउन जनहित एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ 13205 अप जनहित एक्सप्रेस के ठहराव का भी उद्घाटन करेंगे। मंत्री के निजी सचिव शिवकुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मंगलवार की सुबह 9:30 बजे शाहपुर पटोरी पहुंच जाएंगे।

फिर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाहपुर पटोरी में 13205 अप जनहित एक्सप्रेस सुबह 02:30 बजे पहुंचेगी और 02: 32 बजे प्रस्थान कर जाएगी।

इसी प्रकार 13206 डाउन जनहित एक्सप्रेस दिन में 10:47 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेंगी और 10: 49 बजे प्रस्थान कर जाएगी।

बता दें कि शाहपुर पटोरी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने फिलहाल जनहित एक्सप्रेस को ठहराव करने का निर्णय लिया है।


रेलवे के इस निर्णय से शाहपुर पटोरी, मोहनपुर एवं मोहीउद्दीनगर क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के व्यवसाय भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *