सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, थानेश्वर मंदिर, विद्यापतिनगर व खुदनेश्वर धाम में अहले सुबह से श्रद्धालुओं कर रहे जलाभिषेक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सावन की पहली सोमवारी को लेकर समस्तीपुर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। अगले सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हर हर महादेव का नारा लगा रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ की देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर मंदिर में पहले सुबह 3:00 बजे से हैं श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारे लगाते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। सरकारी पूजा होने के बाद गंगा के विभिन्न घाटों से जल भर कर लाए कांवरियों ने बाबा थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।

इस दौरान समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी। मंदिर के बाहरी परिसर से लेकर गर्भगृह तक पुलिस फोर्स की सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर स्थित प्रसिद्ध बाबा विद्यापतिधाम एवं मोरबा स्थित खुदनेश्वर धाम मंदिर में भी सोमवार की अहले सुबह से हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ जलाभिषेक करने पहुंच गए थे।

मंदिर परिसर में गेरुआ वस्त्र में रंगे हजारों श्रद्धालु बोल बम एवं हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे। विद्यापति नगर स्थित विद्यापति धाम को लोग छोटा देवनगरी व  देवघर भी कहते हैं। यहां विद्यापति के नाम से ही भोलेनाथ का नामकरण भी किया गया।

जिसके कारण पूरे मिथिला क्षेत्र के लोग इसे मिनी देवघर के भी नाम से पुकारते हैं। प्रत्येक वर्ष यहां श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचते हैं।

इधर मोरवा प्रखंड में स्थित विश्व का इकलौता शिवालय खुदनेश्वर धाम में अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। खुदनेश्वर महादेव के गर्भगृह में श्रद्धालु मजार के साथ-साथ बाबा भोलेनाथ की आराधना करते हैं।

विश्व का यह पहला शिवालय है जहां भोलेनाथ के साथ-साथ खुदनी बीवी के मजार की भी श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा आराधना करते हैं। इन मंदिरों पर भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *