आईएएम व बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 20 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, संस्था ने किया सम्मानित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं बिहार यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आईएमए भवन परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका उ्दघाटन आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीएस सिंह, जिला इकाई अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, सचिव यूपी सिंह, संयुक्त सचिव हेमंत कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। आगत अतिथियों एवं रक्तवीरों का स्वागत मो. तमन्ना ने किया।

इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। एक व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर अपना रक्तदान कर सकते हैं। इससे उनके शरीर में नया खून बनेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। आपके रक्तदान करने से किसी को नया जीवन मिल सकता है।


स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले में धर्मजीत प्रताप, सिकंदर जाहिद, खेसारी लाल यादव, शिव कुमार, इकबाल जाहिद, भवेश कुमार झा, मो. अरसद, सागर विक्रम जाधव, डॉ डीपी तिवारी, पत्रकार उमेश कुमार मिश्र, संतोष कुमार, रेयाज अनवर, सूर्य देव पासवान, अवनीश कुमार आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान में हिस्सा लिया।


इस दौरान आईएमए के संयुक्त सचिव एवं समाजसेवी मो. तमन्ना के द्वारा रक्तदान में हिस्सा लेने वाले को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को भी जागरुक किया जाता है। मौके पर सदर अस्पताल ब्लड बैंक के कर्मियों के अलावे मो. तमन्ना, पप्पू खान, मो. मुन्ने आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *