समस्तीपुर में ट्रक पर लोड लाखों रुपए मूल्य के शराब बरामद, पटना के मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई, कारोबारी व चालक फरार

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में मद्य निषेध विभाग पटना की टीम ने काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। दो ट्रक पर लोड लाखों रुपए मूल्य के शराब को बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर पटना की मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक व एक मिनी ट्रक से सैकड़ों कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। जबकि छापेमारी के दौरान शराब के कारोबारी एवं चालक फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पटना मद्य निषेध की टीम को समस्तीपुर में बड़ी कामयाबी मिली, जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक में छुपा कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया गया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुंडहिया NH-28 की है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि रुई के बंडल के बीच दो ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छुपा कर ले जाई जा रही थी। जिसके बाद गुप्त सूचना पर पटना मद्य निषेध की टीम ने समस्तीपुर पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए बरामद किया है। हालांकि इस दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस बरामद शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि समस्तीपुर जिले के मुसहरीघरारी थाना क्षेत्र शराब कारोबारियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन समस्तीपुर पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा चुकी है। इससे पूर्व भी करोड़ों रुपए मूल्य के शराब की कई खेप को पुलिस को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इसके बावजूद शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। जिसके कारण समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र सहित जिले के कई क्षेत्रों में शराब के अवैध धंधेबाज सक्रिय हैं जिसके कारण शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

हालांकि समस्तीपुर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्र से हाल के दिनों में काफी मात्रा में शराब बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *