समस्तीपुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रथम सम्मेलन संपन्न, पूनम अध्यक्ष तो आशा बनी सचिव, 4 को होगा CS का घेराव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्थल पर शुक्रवार को समस्तीपुर सदर प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला मंत्री सुनीता प्रसाद ने की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनायी गयी। इस दौरान नौ सूत्री मांगों के समर्थन में चार जुलाई को सीएस का घेराव करने एवं 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के निर्णय पर एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस दौरान महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं कर रही है। एक तरफ दिन रात उससे ड्यूटी लेती हैं और मानदेय के बदले पारितोषिक दे रही है। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन को सफल करने की अपील की। मौके पर जिला मंत्री राजीव रंजन, बिंदु कुमार सिंह, रंजना कुमारी, शांति भूषण, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।


पूनम अध्यक्ष तो आशा बनी सचिव: आशा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से पदधारकों का चयन किया गया। इस दौरान रंजना कुमारी एएनएम को सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावे पूनम कुमारी अध्यक्ष, नीतू कुमारी व अनुराधा कुमारी उपाध्यक्ष, आशा कुमारी सचिव, अनीता कुमारी व डॉली कुमारी सहायक मंत्री, उषा कुमारी व अनीता कुमारी संयुक्त मंत्री, नीलूवाला कोषाध्यक्ष बनायी गयी। वहीं संघर्ष समिति में नवीमा कुमारी अध्यक्ष, वीणा सिंहा मंत्री, इंदु कुमारी व प्रमीला कुमारी उपाध्यक्ष मनोनीत की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *