यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यारलय में शुक्रवार को सेवानिवृत रेल कर्मियों के लिए मंथन सभाकक्ष में समापक भुगतान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीआरएम आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जून माह में एसीएमओ सहित 17 रेल कर्मी के सेवानिवृत होने पर उनके बीच 5.97 करोड़ की राशि समापक राशि के रुप में भुगतान किया गया।

साथ ही डीआरएम ने सेवानिवृत कर्मियों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा कि इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान के लिए ईपीपीओ जारी किया जा चुका है।

पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन ने किया। समारोह में मंडल के सभी शाखा अधिकारी सहित कर्मचारी यूनियन व संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।








