रफ्तार का कहर : ऑटो व बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी, PMCH रेफर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक इमली चौक के पास ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के दौरान एक युवक को जहां मृत घोषित कर दिया,बवही दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना मंगलवार रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर ज़िले के बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा चौक निवासी मुकेश कुमार सिंह एवं डीह सरसौना गांव के पवन शर्मा एक ही बाइक से बंगरा से ताजपुर आ रहे थे। इसी बीच मुर्गियाचक के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑटो चालक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ताजपुर पहुचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मुकेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वही दूसरा गंभीर रूप से जख्मी पवन शर्मा को ईलाज़ के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल पहुचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *