यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। अखिल भारतीय पासी महासभा के द्वारा सोमवार को सरकारी बस पड़ाव स्थित धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से पासी समाज के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में माँग पत्र समर्पित किया गया है।

धरना के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट करते हुये कहा है कि परम्परागत ताड़ी रोजगार में लगे लाखों पासी समुदाय के हित एवं उनके संरक्षण के हित में निषेध अधिनियम 2016 की धारा 2(16) एवं 2(46) को समाप्त किया जाय या शिथिल किया गलत नियमावली 2017 में नीरा निकालने की जगह ताड़ी जोड़कर सुधार किया जाए।

वक्ताओं ने कहा कि उत्पाद विभाग द्वारा जारी किये गये नियमावली 2017 के अनुसार नीरा निकालने के की स्थल जाँच कराकर दोषी अधिकारीयों पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनिम के तहत मुकदमा दर्ज करायी जाय। जेल में बन्द ऐसे तमाम लोगो को रिहा किया जाय।

मौके पर रवि रौशन कुमार जिला परिषद, रामदेव महतो, संतोष कुमार, सुनील कुमार, सुरेश महतो, मनोज कुमार चौधरी एवं मन्टुन महतो समेत सैकड़ो की संख्या में पासी समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे।







