यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा तथा दिनांक 28 जून से गाडी संख्या 22349 व 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी।

दिनांक 27 जून को गाड़ी संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10़.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

दिनांक 28 जून से गाड़ी संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में, दिनांक 28 जून से गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।







