समस्तीपुर में औषधी नियंत्रण प्रशासन के द्वारा दवा दुकानों में जांच व छापेमारी के बाद 4 का किया लाइसेंस निलंबित, दो से किया जवाब तलब

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में औषधी नियंत्रण प्रशासन के द्वारा दवा दुकानों में जांच व छापेमारी लगातार जारी है। जिसके कारण दवा दुकानों में मिल रही गड़बड़ियां एवं अनियमितता के कारण कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चार दवा दुकानों का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो दवा दुकानों के संचालक से जवाब तलब किया गया है। साथ ही निलंबित अवधि में दवा दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक निलीमा कुमारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञपित जारी करते हुए बताया कि डीआई के द्वारा विभिन्न दवा दुकानों की जांच पड़ताल के बाद मिली गड़बड़ी के कारण चार दुकानों का लाईसेंस निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वारिसनगर थाना के रायपुर स्थित चंदन मेडिकल हॉल, सारी स्थित आयुष मेडिकल हॉल, खानपुर थाना के इलमासनगर स्थित राहत मेडिकल हॉल एवं दलसिंहसराय स्थित डैनी पगरा स्थित किशन मेडिकल एजेंसी का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है।

वहीं छापेमारी के दौरान मिली गड़बड़ी के कारण वारिसनगर थाना के कुसैया के ठाकुर फार्मा एवं दलसिंहसराय के मालपुर चौक के हिन्दुस्तान मेडिकल हॉल के संचालक से जवाब तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *