यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में योजनाओं में गड़बड़ी करने के आरोप में फिर से पुलिसिया कारवाई करते हुए एक पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व भी जिले में कई पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर शिकंजा कसी जा चुकी है। ताजा मामला जिले के शाहपुर पटोरी थाने की है, जहां पुलिस ने शाहपुर उंडी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ करने के बाद पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया जाता है कि उक्त मुखिया पर सड़क निर्माण में 45 लाख रुपए की सरकारी राशि के गबन का अरोप है। इस मामले में पूर्व मुखिया के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद पुलिसिया अनुसंधान के बाद शाहपुर उंडी के पूर्व मुखिया मोहन कुमार ठाकुर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया मोहन ठाकुर के कार्यकाल में थाना क्षेत्र के कवि चौक से पुरानी बाजार के बीच (कोठी रोड) पीसीसी सड़क का निर्माण का काम किया गया था। उक्त सड़क के निर्माण पर कुल 45 लाख 37 हजार 120 रुपये खर्च किया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद ही बनी सड़क जगह जगह टूटने लगी थी।

इसके बाद सड़क निर्माण में गुणवत्ता खराब होने की शिकायत क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने कई अधिकारियों से की थी। फिर वरीय अधिकारियों के आदेश पर सड़क निर्माण कार्य व उसके गुणवत्ता की जांच कराई गई थी।

जिसमे गड़बड़ी मिलने के बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बयान पर पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तत्कालीन मुखिया मोहन ठाकुर को आरोपित किया गया था। इस मामले में पटोरी थाना कांड संख्या 516/22 दर्ज कराई गई थी। इसमें पूर्व मुखिया पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया गया था।






