यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिये नान इण्टरलॉक तथा औड़िहार-भटनी रेल खण्ड पर औड़िहार-सादात स्टेशनों के मध्य पैच डबलिंग कार्य हेतु ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन व प्रारंभ, पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा। इसमें समस्तीपुर मंडल की 5 जोड़ी ट्रेन रद्द कर दी गयी है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द:
1. गाड़ी सं. 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस – 21.06.23 को
2. गाड़ी सं. 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस – 22.06.23 को
3. गाड़ी सं. 14008 आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस – 22.06.23 को
4. गाड़ी सं. 14007 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस – 23.06.23 को
5. गाड़ी सं. 12538/12537 प्रयागराज रामबाग- मुजफ्फरपुर- प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस – 26.06.23 को

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:-
1. दिनांक 22.06.23 को सीतामढ़ी से खुलने वाली गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलायी जाएगी ।
2. दिनांक 21.06.23 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 14018 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर
-सीवान-छपरा के रास्ते चलायी जाएगी।
3. दिनांक 21.06.23 से 24.06.23 तक गोंदिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जाएगी ।

4. दिनांक 25.06.23 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज-वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी।
5. दिनांक 22.06.23 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-डीडीयू-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
6. दिनांक 22.06.23 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली गाड़ी सं. 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-डीडीयू-पाटलिपुत्र -सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

7. दिनांक 22.06.23 को डा. अम्बेडकर नगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-डीडीयू-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
8. दिनांक 22.06.23 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-गोरखपुर -मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जाएगी ।
9. दिनांक 24.06.23 को अम्बाला कैंट से खुलने वाली गाड़ी सं. 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के रास्ते चलायी जाएगी ।

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:-
1. दिनांक 22.06.23 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन वाराणसी सिटी में किया जायेगा ।
2. दिनांक 24.06.23 को गाजीपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ वाराणसी सिटी से किया जायेगा ।
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन – सीतामढ़ी से 23.06.23 को खुलने वाली गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
नोट – यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 22.06.23 को खुलने वाली 12562, 11061 एवं 19305 का परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने वाले दिन को पाटलिपुत्र जं. पर 02 मिनट का ठहराव दिया गया है ।





