समस्तीपुर में जिला पार्षद ने निजी कोष से किया राहत वितरण, कहा- अग्नि पीड़ितों के बीच जल्द से जल्द मिलेगी सरकारी सहायता राशि

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड नं एक में शनिवार की रात करीब 10: 30 वजे में अचानक एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लूखों देवी एवं सविता देवी का घर तथा घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेबरात आदि सभी समान जलकर राख हो गया। साथ हीं रेखा देवी पति शिवशंकर राम का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार के बीच अपने निजी कोष से सहायता के रूप में तिरपाल, कपड़ा, चावल दाल आदि उपलब्ध कराया। साथ ही कहा कि जल्द ही सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।


मौके पर जदयू पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, बौए लाल महतो, अशर्फी महतो, चंदन कुमार, रितु राज, डॉक्टर लाल बाबू,  लूखो देवी, सविता देवी, रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *