कस्टमर केयर को कॉल करने के दौरान साइबर फ्रॉड ने रस्टडेस्क एप डाउनलोड करवाकर शिक्षिका के खाता से 52 हजार उड़ाया

समस्तीपुर। ऑन लाइन खाद्य सामग्री के लिए भुगतान की गयी ऑन लाइन भुगतान की राशि वापस कराने के चक्कर में हजारों रुपए का नुकसान हो गया। कस्टमर केयर को कॉल करने के दौरान साइबर फ्रॉड ने रस्टडेस्क एप डाउनलोड करवाकर उनके खाता से 52 हजार से अधिक की राशि निकासी कर लिया। इस मामले में समस्ीतपुर शहर के काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की निवासी शिक्षिका डॉ. बेबी कुमारी ने साइबर सेल में ऑन लाइन शिकायत दर्ज करायी है।

बताया जाता है कि शिक्षिका ने खाद्य सामग्री होम डिलिवरी करने वाली एक कंपनी को ऑडर किया था। सामग्री मिलने के बाद ऑन लाइन भुगतान नेटवर्क के कारण फंस गया। जिसके बाद डिलिवरी ब्याय ने कैश भुगतान लेकर चल दिया। बाद में कुछ देर के बाद ऑन लाइन भुगतान की गयी राशि भी खाते से कट गया।
इसके बाद शिक्षिका ने कई बार डिलिवरी ब्यॉय को कॉल कर रुपए वापस करने को कही। लेकिन वह कॉल उठाने से इंकार कर दिया। इसके बाद शिक्षिका ने गुगल से उक्त कंपनी के  कस्टमर केयर के नंबर निकाल कर कॉल की। जिसके बाद कस्टमर केयर ने उन्हें प्ले स्टोर से रस्टडेस्क एप को डाउनलोड करने को कहा।
एप के डाउन लोड होने के साथ ही उन्हों पेटीएम चट करने को कहा गया। पेटीएम टच करते ही उनके खाता से 52 हजार 512 रुपए किसी दूसरे खात पर ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। इसके बाद शिक्षिका ने तत्काल एकाउंट, पेटीएम, एटीएम आदि को लॉक कराया।
फिर साइबर सेल के टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद शिक्षिका समस्तीपुर साइबर थाना पहुंची, लेकिन थाना में ताला लगा होने के कारण चिलचिलाती धूप में उन्हें वापस आना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *