खानपुर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, उर्वरक कंपनी को खुदरा विक्रेता के दुकान तक उर्वरक पहुंचाने की लेनी होगी जिम्मेदारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने किया। जबकि संचालन प्रखंड कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित खुदरा विक्रेता को संबोधित करते हुए प्रमुख सन्नी हजारी ने कहा कि हर हाल में सरकारी नियमानुसार किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक आपूर्ति किए जाएं।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि उर्वरक कंपनी को सरकार के निर्देशानुसार खुदरा विक्रेता के विक्री केंद्र तक मुफ्त में उर्वरक पहुंचाने की गारंटी करनी होगी। ऐसा नहीं करने वाले थौक विक्रेता और संबंधित कंपनी के खिलाफ सरकार को लिखा जायेगा।


प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने कहा कि खरीफ फसल उत्पादन के लक्ष्य के अनुरूप उर्वरक की मांग जिला कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर से कर लिया जाय। किसी भी परिस्थिति में किसान को उर्वरक की कमी न हो सके।


मौके प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धीरज कुमार मिश्र, प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार बिहारी, विक्रेता लक्ष्मी सिंह, मनोज कुमार सिंह, राम नरेश महतो, महेश कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *