यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनजागरूकता अभियान में समर्थन का पत्र देते हुए समस्तीपुर नगर निगम मेयर अनिता राम ने कहा कि राज्य की शिक्षा के विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम है। वर्ष 2006 से यही शिक्षक राज्य के शिक्षा की गुणात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किये हैं। बिहार सरकार को उनकी एकमात्र मांग राज्यकर्मी में संविलियन किये जाने को जल्द से जल्द स्वीकार किया जाना चाहिए।

मेयर ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में शिक्षकों की मांगों को समर्थन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य भूपनेश्वर राम एवम प्रमण्डल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि 1980 की तरह विद्यालय के सरकारीकरण के समय की मांग के तर्ज पर ‛एक मात्र है मांग हमारी, सभी शिक्षकों को करो सरकारी’। इसके लिए ही राज्य इकाई के निर्देश पर सभी शिक्षक जनजागरण एवं अपने समर्थन प्राप्ति के अभियान में बिहार के तमाम शिक्षक एकजुट होकर लगे हुए हैं।

सचिव प्रमण्डल शैक्षिक परिषद मनोज कुमार मंगलम, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ ललित कुमार घोष ने कहा कि प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों के सभी संगठन एक साथ मिलकर शोषण से मुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।

मेयर द्वारा शिक्षकों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र दिए जाने को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमण्डल संयुक्त सचिव अभय कुमार, अनिल कुमार, जिला संयुक्त सचिव मो. हुसैन आज़ाद, रामविनोद राम, शिक्षक नेता कुमार शुभम, शारदानंद चौधरी, गुंजेश कुमार झा, पूजा कुमारी, शशिकांत निराला, तरवेंद्र सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने मेयर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।







