केंद्रीय विद्यालय में जी-20 के अतंर्गत शिक्षा के मूलभूत साक्षरता में जनभागीदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार जी-20 के अतंर्गत शिक्षा के मूलभूत साक्षरता में जनभागीदारी विषय पर केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्रीपति राम ने कहा कि बच्चों के संस्कार एवं चारीत्रिक उत्थान पर अभिभावकों को गहन मंथन करने की जरुरत है। साथ ही बच्चों का बेसिक ज्ञान मजबूत करने की जरुरत है। इसमें शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका अहम है। ताकि बच्चों को संपूर्ण विकास हो सके।

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के संबंध में प्रचार्य ने कहा कि इस अभियान के द्वारा 2026-27 तक 3 से 9 वर्ष की अवस्था (बाल वाटिका से कक्षा 3) तक के छात्रों को बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान से सम्पन्न कर देने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान समय में छात्रों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के अभाव होना चिंता का विषय है।

उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण एवं दीर्घकालिक विकास के लिए इस कौशल को आवश्यक बताते हुए गणित में निपुणता के लिए मातृभाषा में पहाड़ा कंठस्थ कराये जाने पर बल दिया।

इस दौरान बच्चों में चारीत्रिक विकास को आधार मानते हुए बच्चों को बेसिक ज्ञान की मजबूती, पुराना पद्धति को अपनाने की जरुरत पर भी बल दिया गया। मौके पर शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता, एनभारद्वाज, राम प्रकाश यादव, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *