महागठबंधन के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक में बनाई गई रणनीति

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंडक्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को जदयू की  बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में तथा गंगा प्रसाद झा के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड स्तरीय नेताओं व पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी शमद खां ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सुलभता से आवाम तक पहुंचाना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने जाति आधारित गणना की चर्चा करते हुए कहा कि देश में विहार पहला राज्य है जहां आज़ाद भारत में पहली बार जाति आधारित गणना करवाने की हिम्मत जुटा पाए। ताकि सभी जातियों के संख्या जान सकें और उनके समुचित विकास के लिए उचित योजना बनाई जा सके।

लेकिन केंद्र की हिटलरशाही सरकार इसे रोकना चाहती है।इसके मध्यनजर महागठवंधन द्वारा 15 जून 2023 को सभी प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें जदयू के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। ताकि केंद्र सरकार को एक मैसेज जा सके।


मौके पर जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर राय, रामविलास राम, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, जय राम सहनी, सकील अहमद अंसारी, उपेंद्र महतो, दिनेश प्रसाद महतो, पवन कुमार महतो, शिवनाथ सिंह, रामबाबू सिंह, ब्रह्मदेव राय, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *