किसान सलाहकारों ने संयुक्त कृषि कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर, रंजीत कुमार। हड़ताल के सातवें दिन जिले के किसान सलाहकारों ने संयुक्त कृषि कार्यालय मथुरापुर बाजार समिति के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने की। संघ के सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि जब तक त्रिस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट को सरकार लागू नहीं करती और जनसेवक के पद पर समायोजन नहीं करती तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगा।

किसान सलाहकार रंजू कुमारी ने ने कहा कि विभाग द्वारा जनसेवक की भारी कमी को देखते हुए हम सभी किसान सलाहकारों का चयन किया गया था। विभाग में कार्यरत किसान सलाहकार लगातार अपने संघ के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर लगातार अभ्यावेदन दिया जा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा हमारी मांगों को उपेक्षित किया जा रहा था। जो अब कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

किसान सलाहकारों ने सह निदेशक शषय सुजाता कुमारी को मांग पत्र का एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर अरविंद कुमार, रामाकांत रमन, विदुर जी, गंगा, कन्हैया झा, नरेश, नौशाद, अमरनाथ झा, शिव पासवान, शिवनाथ, जटाशंकर, नवल किशोर,

विष्णु देव राय, संजू कुमारी, अनामिका कुमारी, मीरा कुमारी, प्रेमशीला, प्रियंका, हेमप्रभा, संदीप राय, धर्मनाथ राय, मनोज कुमार, संजीव कुमार, पिंकी कुमारी, संजय राम, बिनोद कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, पवन कुमार रजक, राज कपूर, सहित सैकड़ों किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *