खुशखबरी : पटना और रांची के मध्य 12 जून को होगा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। पटना से रांची के मध्य कल दिनांक 12 जून 2023 को गया और बरकाकाना के रास्ते अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक, प्रायोगिक उद्देश्य से किया जाएगा । 12 जून 2023 को पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ।

अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा । ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा । इसलिए रेल प्रशासन द्वारा  अपील की गई है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *