यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। आइसा – आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषन ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 300 से अधिक यात्रियों के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने एवं हजारों घायल यात्रियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने करने की मांग तथा मोदी सरकार द्वारा रेलवे के निजीकरण कर लाखों पदो समाप्त करने एवं रेल बजट को आम बजट में जुड़ने के खिलाफ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर मे आइसा – आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि एवं मानव श्रृंखला आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज तथा आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने संचालन किया।

श्रद्धांजलि एवं मानव श्रृंखला को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि मोदी सरकार 9 सालों में रेलवे के मूलभूत सुविधा बहाल करने एवं कर्मचारियों की नियुक्ति करने व रेल पटरियों के आधुनिकीकरण करने के बजाए रेलवे को ओने – पौने दामों पर निजी हाथों में दे दिया है तथा रेल बजट को आम बजट में मर्ज कर दिया गया है। जिससे रेलवे की मूलभूत सुविधाएं, आधुनिकीकरण तथा लाखों कर्मचारियों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने के कारण रेलवे में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन उड़ीसा के बालासोर की ट्रेन त्रासदी मोदी सरकार के 9 साल की विफलताओं का परिणाम है। रेल मंत्री को जिम्मेवारी के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री को संवेदनशीलता के आधार पर रेलवे की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व रेल पटरियों की आधुनिकीकरण एवं खाली पड़े रेलवे के पदों पर अभिलंब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करें। जिससे बालासोर जैसी घटनाएं दोबारा ना हो सके।

ऐपवा जिला सचिव मनीषा कुमारी ने कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजन को 20 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी एवं घायलों की समुचित इलाज की व्यवस्था करते हुए बिहार के लापता 51 यात्रियों का पता लगाए और केंद सरकार इनके परिजन को सुविधा मुहैया कराए।
आइसा नेताओं ने केंद्र सरकार से रेलवे के स्वतंत्र बजट फिर से शुरू करने संपूर्ण रेलवे में सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने तथा पद कटौती वापस लेते हुए अभिलंब नियुक्ति प्रक्रिया निकालें की मांग किया हैं अन्यथा आइसा – आरवाईए छात्र युवाओं को गोलबंद करते हुए देश स्तर पर मजबूत आंदोलन खड़ा करेगी।

श्रद्धांजलि एवं मानव श्रृंखला में शामिल आइसा कार्यालय सचिव राजू झा, दीपक यदुवंशी,जिला सह सचिव मो. फरमान, द्रख्शा जवी,संजीव कुमार, उदय कुमार, नीतीश कुमार, विशाल कुमार, मो. अफरीदी, मो.तौसीफ, आरवाईए के नवीन कुमार, सुमित कुमार इत्यादि थे।







