देश में गरीब मजदूर किसान बेहाल और अदानी-मोदी दोस्ती बेमिसाल है, गरीबों की आय में 50% की गिरावट हो गई है, अमीरों की आय में 40% की बढ़ोतरी हुई है

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जदयू द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के दरभंगा प्रमंडलीय प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अमीर और अमीर बन रहा है। गरीब और गरीब बनता जा रहा है। देश में गरीब मजदूर किसान बेहाल और अदानी-मोदी दोस्ती बेमिसाल है। गरीबों की आय में 50% की गिरावट हो गई है। अमीरों की आय में 40% की बढ़ोतरी हुई है। आज देश में पूंजीपतियों की सरकार है, और अडानी जैसे उद्योगपति दिनों दिन और अमीर होते जा रहे हैं। जबकि किसानों की आय नहीं बढ़ पाई।


आज देश में महज 1% लोगों के पास 40% पैसा है। जबकि 50% के पास 3% पैसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोलियम पदार्थों की दरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में एक प्राइस मेकैनिज्म की नीति लागू की गई जिसमें अंतरराष्ट्रीय दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती थी मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कुछ दिनों तक इस व्यवस्था को लागू किया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद इस नीति को भूल गई।


उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की वर्तमान कीमत आज 40% कम हो गया फिर भी मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं घटा रही है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 से ज्यादा है केंद्र की गलत नीतियों की वजह से आम लोगों के पैसे जा रहे हैं। और महंगाई की मार झेल रहे हैं। केंद्र सरकार महज अगड़ो की बाजीगिरी दिखाकर देश की भोली-भाली जनता को ठग रही है। जबकि देश की हकीकत कुछ और ही है।


हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा मोदी जी ने किया था। लेकिन 2022 तक महज 7 लाख 22 हजार 3 सौ 11 लोगों को ही रोजगार मिला। जबकि आज 9 साल में 18 करोड़ लोगों को नौकरी देना चाहिए। आवेदकों संख्या 22 करोड़ 5 लाख 99 हजार थी।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार ने बेटियों को रुलाओ अभियान चला रखी है। और बेटियों के आबरू पर हमला करने वाले को बचा रही है बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना को बंद कर बाबूजी और अनुसूचित जातियों का अपमान किया पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के कक्षा 01 से 08 तक के बच्चों का छात्रवृत्ति बंद कर दिया। जिससे यह साबित हो गया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र विरोधी है, जो दलित पिछड़ों की तरक्की देखकर पसंद नहीं करती है।


बालासोर ट्रेन हादसा में मारे गए बिहार के 50 लोगों की मौत का गुनाहगार भाजपा सरकार है। सीबीआई तो महज लीपापोती है 43 लोग जख्मी है, एवं 19 लोग अभी तक लापता है। इस संवाददाता कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह जद यू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय, जिला महासचिव सुबोध सिंह, मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, तबरेज अंसारी, रज़ा अहमद, राम शंकर राय, मणीकांत चौधरी, राजन कुमार, आलोक सिंह, रविंद्र कुमार, शुभकांत ठाकुर, बब्बलु यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *